बहराइच: दरगाह ओवर ब्रिज के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो चचेरे भाई हुए घायल,इलाज जारी
दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत ओवर ब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को ठोकर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए। जहां उनका इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि दोनों लखनऊ में काम करते थे। और वापस घर आ रहे थे। तभी अज्ञात वाहन की ठोकर से दोनों घायल हो गए। जिनका इलाज बहराइच अस्पताल में चल रहा है।