बहोरीबंद: पटोरी में 8 साल का इंतजार, फिर भी नहीं बनी माध्यमिक शाला की बिल्डिंग, जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर 130 बच्चे
कटनी जिले के बहोरीबंद तहसील क्षेत्र के ग्राम पटोरी में शिक्षा व्यवस्था की बदहाल तस्वीर सामने आई है। यहां एकीकृत माध्यमिक शाला को अस्तित्व में आए आठ वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन आज तक माध्यमिक शाला के लिए अलग भवन नहीं बन पाया है। नतीजा यह है कि छात्र-छात्राएं जर्जर और असुरक्षित भवन में पढ़ाई करने को मजबूर हैं।