बेगूसराय: DIG ने SP कार्यालय में बैठक की, अपराध नियंत्रण पर दिए निर्देश
बेगूसराय-खगड़िया रेंज के डीआईजी आशीष भारती ने बेगूसराय एसपी कार्यालय में शुक्रवार की शाम 4:00 बजे बैठक की. इस दौरान अपराध नियंत्रण को लेकर बिंदुवार चर्चा हुई. डीआईजी ने कहा कि बेगूसराय में बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था कायम हो इसको लेकर कई दिशा-निर्देश दिए गए हैं. बैठक के दौरान विधि व्यवस्था, अनुसंधान, यातायात संचालन, स्पीडी ट्रायल आदि पर चर्चा हुई.