बेगूसराय: शाहपुर से 6 लीटर विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
छौड़ाही थाना की पुलिस ने शाहपुर वार्ड-5 से 6 लीटर विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शुक्रवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि बेगूसराय जिला अंतर्गत अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है.