बज्जू: बज्जू के आरडी 93,1 पर भीषण आग, लपटें जंगल क्षेत्र तक फैलीं, ग्रामीण मौके पर पहुंचे
Bajju, Bikaner | May 2, 2026 बज्जू क्षेत्र के आरडी 931 के पास भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग मुख्य नहर के पास से शुरू होकर करीब 100 मीटर दायरे में जंगल और वन क्षेत्र तक फैल गई।आग लगने की' सूचना के बाद भी मौके पर किसी भी विभाग का कार्मिक नहीं पहुंचने से स्थिति और गंभीर हो गई। लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन संसाधनों के अभाव में आग पर काबू पाना मुश्किल था।