कोटपूतली: हमजापुर गांव के पास मिनी ट्रक में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Kotputli, Alwar | Apr 26, 2026
कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बहरोड़ क्षेत्र में दिल्ली-जयपुर एनएच-48 पर हमजापुर गांव के पास एक मिनी ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगते ही ट्रक का केबिन और उसमें रखे केबल के ड्रम जलकर पूरी तरह खाक हो गए। घटना के दौरान चालक ने समय रहते ट्रक से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।