बांधवगढ़: भीषण गर्मी से शिक्षकों को राहत, 7 जून तक अवकाश घोषित
प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी और हीट वेव की स्थिति को देखते हुए मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के स्वास्थ्य हित में बड़ा फैसला लिया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 1 मई से 7 जून 2026 तक शिक्षकों का अवकाश घोषित किया गया है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है,