बांका: हरिपुर के पास सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक जख्मी
Banka, Banka | Apr 30, 2026 बांका जिले के हरिपुर के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक जख्मी हो गया। जख्मी का प्राथमिक उपचार गुरुवार की सुबह 8:00 बजे सदरअस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार मेढ़ा गांव निवासी कुंदन चौधरी का पुत्र अभिसार कुमार बाइक से बारात जा रहा था।इस दौरान हरिपुर के पास बाइक एक गड्ढे में जाने से असंतुलित होकर गिर गई।जिसमें वह जख्मी हो गया।