बरेली: गोसाई गोटिया में दबंगों ने किशोर के साथ की मारपीट
बारादरी थाना क्षेत्र के गोसाई गोटिया में दबंगों द्वारा एक किशोर के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। मारपीट के दौरान किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने पूरे मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले मेंकार्यवाही शुरू कर दी गई है।