बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के करेली में बाइक टकराने को लेकर हुआ विवाद, दबंगों ने युवक को जमकर पीटा
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के करेली में बाइक टकराने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दबंगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है । पुलिस का कहना है कि मामले में कार्यवाही शुरू कर दी गई है।