जैतपुर: रामपुर बटूरा मेगा प्रोजेक्ट में फायरिंग, उगाही और धमकी के आरोप
अमलाई रामपुर बटूरा मेगा प्रोजेक्ट में कार्यरत जय अम्बे कंपनी के कार्यालय में घुसकर फायरिंग, उगाही और कर्मचारियों को धमकाने का मामला सामने आया है। कंपनी कर्मचारियों ने कुछ लोगों पर कट्टे के बल पर डराने, अवैध वसूली की मांग करने तथा थाने में शिकायत के बाद भी फोन पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। वीडीओ सोमावर सुबह 7 बजे सामने आया है।