मुज़फ्फरनगर: मोहित हत्या कांड मे आरोपी बाप, बेटे सहित तीन को उम्रकैद व दस,दस हजार रुपये का जुर्माना
गत 21 अक्टूबर 2017 को जनपद शामली के थाना भावन के ग्राम मंटु हसनपुर मे मोहित की हत्या के मामले मे आरोपी लोकेश उसके बेटे दीपक व एक अन्य आरोपी रवि को उम्रकैद व दस,दस हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। मामले की सुनवाई जिला जज विनय कुमार त्रिवेदी की कोर्ट मे हुई। अभियोजन की ओर से शासकीय अधिवक्ता राजीव शर्मा व ललित भारद्वाज ने पेर रवि की।