मुज़फ्फरनगर: गैंगस्टर के अधिनियम में वांछित चल रही रालोद नेत्री पायल महेश्वरी पर एसएसपी ने किया ₹25000 का इनाम घोषित
शुक्रवार को एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत के द्वारा जानकारी देते हुए बताएं कि एसएसपी अभिषेक सिंह के निर्देश पर थाना नई मंडी पर पंजीकृत गैंगस्टर अधिनियम के अभियोग में लगातार वांछित चल रही रालोद नेत्री पायल महेश्वरी पर ₹25000 का इनाम घोषित किया है। एसपी सिटी ने कहा कि जो भी पायल महेश्वरी को गिरफ्तार करवाइए या इसकी सूचना देगा तो उसे ₹25000 का इनाम दिया जाएगा।