नजीबाबाद: मोहल्ला हवेलीतला स्थित गोशाला के पीछे बन रही सड़क का मोहल्लेवासियों ने किया विरोध
आज दिनांक 3 फरवरी12:00 नजीबाबाद के मौहल्ला हवेलीतला स्थित गोशाला के पीछे पालिका की ओर से सड़क बन रही है, जिस पर कुछ सभासदों और मोहल्लेवासियों ने सड़क मानकों के अनुरूप ना बनने का आरोप लगाया है। 11 लाख 62 हजार 100 रुपयों की लागत से बन रही सड़क। नगर पालिका ठेकेदार ने सभी आरोपों को गलत बताया है।