कप्तानगंज: परसौनी सरेह में पराली की आग बेकाबू, ढाई एकड़ गन्ना जलकर खाक, पीआरवी के दो जवानों ने जान जोखिम में डालकर बचाया बड़ा हादसा
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के परसौनी गांव में गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया। खेत में खर-पतवार जलाते समय अचानक आग बेकाबू हो गई और देखते-ही-देखते करीब ढाई एकड़ गन्ने की फसल आग की चपेट में आ गई। ग्रामीण विमलेश ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि वो अकेले काबू नहीं कर सके। तुरंत डायल 112 पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पीआरवी टीम मौके पर पहुंची।