धमदाहा: मोहर्रम पर निकला विशाल ताजिया जुलूस, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
धमदाहा :- मोहर्रम के अवसर पर गुरुवार को धमदाहा प्रखंड क्षेत्र के मीरगंज में भव्य एवं विशाल ताजिया जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने भाग लिया और पारंपरिक हथियारों एवं लाठी-कला के हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया।