तानसेन: चलते-चलते अचानक पलटा ई-रिक्शा, चालक गंभीर रूप से घायल
Tansen, Gwalior | Apr 10, 2026 ग्वालियर में ई रिक्शा की सवारी जानलेवा साबित हो रही है मामूली से गड्ढों में पलट कर सैकड़ो लोग अभी तक शहर में अपने हाथ पैर तुड़वा चुके है।ई-रिक्शा यानी टमटम सड़क पर कब कैसे और क्यों पलट जाए कुछ नहीं कहा जा सकता।शुक्रवार दोपहर घास मंडी स्थित नोमेला इलाके की सड़क पर एक अच्छा खासा रिक्शा चलते चलते अचानक पलट गया। गनीमत ये रही कि ई रिक्शा में कोई सवारी नही थी।