हज़ारीबाग: 10 हजार साल पुरानी सोहराई-खोवर कला: हजारीबाग की मिट्टी से निकली विरासत, दुनिया तक पहुंची पहचान
झारखंड की पारंपरिक सोहराई और खोवर कला आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी है। प्राकृतिक रंगों से बनाई जाने वाली इस लोककला को करीब 10 हजार वर्ष पुरानी परंपरा से जोड़ा जाता है। 1991 में बड़कागांव के इस्को गुफाओं में मिले प्राचीन शैलचित्रों और सोहराई कला में समानता मिलने के बाद इसकी ऐतिहासिक महत्ता और बढ़ी। इस विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने में पद्मश्र