बहराइच: उर्रा में मारपीट के दौरान घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत
मोतीपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की मारपीट के दौरान घायल होने से मौत हो गई। प्रेमचंद निवासी उर्रा थाना मोतीपुर के रहने वाले थे। परिजनों ने बताया कि मारपीट के दौरान प्रेमचंद घायल हो गए थे, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया।