आंवला: आंवला के रामनगर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
Aonla, Bareilly | Aug 18, 2024 आंवला थाना क्षेत्र के नूरपुर निवासी विनोद 42 वर्ष मुर्गी फार्म पर मजदूरी का काम करता था वह जाते हुए रास्ते में नूरपुर मढ़ी के समीप रामनगर मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची थाना आंवला पुलिस उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।