कोठी महल: ऋषि नगर में रिश्तेदारी में आई बुजुर्ग महिला की सीढ़ियों से गिरने पर मौत, बेटे के आने पर होगा पोस्टमार्टम
रिश्तेदारी में आई वृद्ध महिला छत की सीढ़ियों से नीचे गिर गई। सिर में चोंट लगने पर उन्हे निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन महिला की मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया है। मृतक वृद्धा का पुत्र अमेरिका में है, जिसके आने पर पोस्टमार्टम कराया जायेगा।