दुर्गा पूजा त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सीआरओ Kirti Prakash Bharti मंगलवार को शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने कंपनी बाग, फव्वारा चौराहा, रौता चौराहा, रोडवेज चौराहा, दक्षिण दरवाजा, अस्पताल चौराहा, कोतवाली तथा करूआ बाबा क्षेत्र का निरीक्षण किया।
Harraiya, Basti | Oct 20, 2026