घाघरा: गोमट गांव में ग्रामीणों और महिला समूह के लोगों ने बैठक कर ने लिया पूर्ण शराबबंदी का संकल्प,महुआ गोरा नष्ट कर दिया गया
Ghaghra, Gumla | Jun 25, 2026 गोमट गांव में ग्रामीणों और महिला मंडल समूह की पहल पर गांव को पूर्ण रूप से शराबमुक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिला मंडल की सदस्याएं और गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आज के बाद गांव में शराब का निर्माण, बिक्री और सेवन कोई नहीं करेंगे