पुनासा: ओंकारेश्वर में पुनर्वास को लेकर विरोध बढ़ा, उत्तम पाल सिंह ने प्रभावित परिवारों की समस्याएं सुनीं
ओंकारेश्वर में सिंहस्थ आयोजन की तैयारियों के बीच गरीब परिवारों के मकान तोड़े जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। प्रभावित लोगों का आरोप है कि बिना किसी ठोस पुनर्वास नीति और उचित व्यवस्था के उन्हें घरों से बेदखल किया जा रहा है, जिससे उनके सामने आवास और रोजगार का संकट खड़ा हो गया है।