गोरखपुर के कौड़ीराम में धनतेरस की रात बांसगांव रोड स्थित साहनी कंप्यूटर की दुकान में लाखों रुपये की चोरी हो गई। चोर दुकान से कंप्यूटर, प्रिंटर, नकदी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले गए। यह घटना पुराने पोस्ट ऑफिस परिसर में बाबा स्वीट हाउस के सामने हुई। सुबह जब दुकान खोली गई, तो पीछे का दरवाजा टूटा हुआ मिला और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था।