कुम्भराज: सागर जिले से मुख्यमंत्री ने लाडली बहनों के खाते में डाले रुपए, गुना जिले की 2 लाख 26 हजार 779 लाडली बहनों को मिली राशि
Kumbhraj, Guna | Jun 14, 2026 मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 14 जून को सागर जिले से प्रदेश की लाडली बहनों के खातों में योजना की राशि डाली। गुना का जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट कार्यालय महिला बाल विकास विभाग में हुआ। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया, जिले की 2,26,779 लाख बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से 33 करोड़ 44 लाख 57 हजार रुपए राशि अंतरित की। महिला हितग्राही और अधिकारी मौजूद रहे।