पूरनपुर: पूरनपुर में SIR प्रक्रिया कार्य में जुटे अधिकारी, एसडीएम ने लोगों से की अपील
पूरनपुर में SIR प्रक्रिया को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। स्थानीय अधिकारियों द्वारा लगातार दिन-रात कार्य को निपटाया जा रहा है, ताकि किसी भी नागरिक को परेशानी न उठानी पड़े। बुधवार को एसडीएम अजीत प्रताप सिंह ने तहसील क्षेत्र के निवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग जल्द-से-जल्द अपना SIR फार्म भरकर संबंधित बीएलओ के पास जमा करें।