मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर डीजे वाहन से कांवड़ियों को नीचे उतारने के बाद हंगामा हो गया। कांवड़ियों ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए धरना दिया। बाद में पुलिस अधिकारियों ने समझाकर मामला शांत कराया।
इस प्रकरण में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कांवड़िया शहर कोतवाल बृजेश शर्मा को कथित तौर पर 'पांच मिनट में वर्दी उतरवाने' की धमकी देता दिख रहा है।
Nighasan, Lakhimpur Kheri | Jul 11, 2026