मैनपुरी: किशनी क्षेत्र में स्कूल के सामने दबंग द्वारा ट्रैक्टर खड़े करने को लेकर ग्रामीणों ने डीएम से की शिकायत
किशनी थाना क्षेत्र के गांव चितायन निवासी ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि सरकारी स्कूल के सामने दबंग के द्वारा ट्रैक्टर और ट्राली को खड़ा कर दिया जाता है। जिससे स्कूल के बच्चों को आने-जाने में काफी दिक्कतें होती है। वहीं ग्रामीणों ने दबंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर ट्राली हटवाए जाने को लेकर शिकायती की है।