कासगंज: कासगंज सदर सीओ अजीत चौहान का हुआ तबादला, राजकुमार पांडेय बने नए सीओ
कासगंज जिले में सदर सीओ के रूप में तैनात अजीत चौहान का शनिवार को स्थानान्तरण हो गया। उन्हें संतकबीर नगर का सीओ बनाया गया है। वहीं कासगंज के नए सीओ राजकुमार पांडेय को बनाया गया है। राजकुमार पांडेय जनपद चित्रकूट के मंडलाधिकारी के रूप में तैनात थे। अब कासगंज के नए सीओ राजकुमार पांडेय होंगें।