डिबाई: डिबाई पुलिस ने अनूपशहर चौराहे से अंग्रेजी शराब की 150 पेटी के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
शुक्रवार को डिबाई कोतवाली पुलिस ने अनूपशहर चौराहे से 150 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, चुनाव में मतदाताओं को बांटने के लिए अंग्रेजी शराब लाई जा रही थी। पुलिस द्वारा पकड़ी गई अंग्रेजी शराब की कीमत 20 लाख रुपए की बताई जा रही है।