डिबाई: डिबाई तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव पोस्टमार्टम भेजा
बुधवार को डिबाई क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।