डिबाई: बुधवार को डिबाई के भाजपा कार्यालय में कांग्रेस के पूर्व जिला पंचायत सदस्य को विधायक सीपी सिंह ने दिलाई भाजपा की सदस्यता
डिबाई के भीमपुर निवासी कलियान सिंह लोधी भाजपा की विकास नीति से प्रभावित होकर बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गए हैं।डिबाई भाजपा कार्यालय पर विधायक सीपी सिंह ने कलियान को बीजेपी का पटका व टोपी पहनाकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल कराया है।