गुलाना: कब्रिस्तान के पास चल रहा था जुए का फड़,अकोदिया पुलिस ने दबिश देकर 4 जुआरियों को पकड़ा,2300 रुपये और ताश की गड्डी की जब्त
शाजापुर जिले में अवैध जुए के खिलाफ अभियान के तहत अकोदिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कब्रिस्तान के पास से 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया। रविवार को शाम 4 बजे जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी संजय सिंह राजपूत के नेतृत्व में पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने मौके से 2,300 रुपये नकद और 52 पत्तों की ताश की गड्डी जब्त की।