मेरठ: मेरठ में BSF जवान की सुपारी देकर पत्नी ने कराई हत्या, SSP ने किया खुलासा, पत्नी और उसके प्रेमी समेत 5 गिरफ्तार
Meerut, Meerut | Apr 3, 2026 मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र में BSF के जवान की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। जवान की पत्नी ने अपने प्रेमी (मौसेरे भाई) के साथ मिलकर 6 लाख रुपये की सुपारी देकर पति की हत्या कराई थी। पुलिस ने मामले में पत्नी, उसके बॉयफ्रेंड समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।