गुना नगर: प्रताप छात्रावास मीना बाजार में हरियाणा के दुकानदार ने अवैध वसूली गुंडागर्दी के लगाए आरोप, थाना ओर एसपी से शिकायत की
गुना कोतवाली थाना के प्रताप छात्रावास में डिज्नीलैंड मेला मीना बाजार में हरियाणा के फरीदाबाद के बल्लभगढ़ निवासी तेजपाल पुत्र रामकिशन पाल ने मेका संचालकों पर अवैध वसूली और गुंडागर्दी के आरोप लगाए हैं। 4 जुलाई को कोतवाली थाना और पुलिस अधीक्षक से शिकायत में कार्यवाही की मांग की है। इस मामले में मेला संचालकों का स्टेटमेंट सामने आने पर अपडेट दिया जाएगा।