विदिशा नगर: वाटरवर्क्स के DP जलने से 3-4 दिन से आधा शहर पानी को तरसा,किराए पर DP मगाया, CMO बोले 15 दिन मे दूर होगी पूरी समस्या
शहर को नगर पालिका द्वारा वाटर वर्क्स से पेयजल सप्लाई की जाती है। करीब 4 दिन पहले यहां लगे ट्रांसफार्मर के जलने की वजह से शहर में जल सप्लाई नहीं हो पा रही थी। आधा शहर पिछले तीन से चार दिनों से प्यासा था। त्वरित व्यवस्था के लिए नगर पालिका विदिशा ने किराए से ट्रांसफार्मर भोपाल से मंगाया है। इसके बाद अस्थाई रूप से जल वितरण की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।