कोलम्बस स्कूल का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन
-विद्यालय के छह विधार्थियों ने दिखाया कमाल
-एमडी मनोज़ खेड़ा ने की उज्ज्वल भविष्य की कामना
न्यूज़ देवभूमि रुद्रपुर। स्थानीय मॉडल कॉलोनी स्थित शहर के प्रतिष्ठित कोलंबस पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष भी नीट (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र में अपनी शैक्षिक पहचान को और मजबूत किया है। विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं की इस सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि अनुशासन और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष विद्यालय के 6 विद्यार्थियों ने नीट (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। सफल विद्यार्थियों में अल्वीरा मिर्जा, ईशांत नगरकोटी, खगेन्द्र प्रताप सिंह, महक आर्या, उत्कर्ष कुमार और श्वेता सिंह शामिल हैं।
प्रधानाचार्य ने कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प, समय प्रबंधन तथा शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का परिणाम है।
छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार खेड़ा ने कहा कि कोलंबस पब्लिक स्कूल अपने विद्यार्थियों को सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संस्कारयुक्त वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस खुशी के अवसर पर उन्होंने कहा कि विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी आज केवल भारत ही नहीं, बल्कि विश्वभर में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सफलता से विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।
उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ये छात्र आगे चलकर देश की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे और विद्यालय का नाम निरंतर रोशन करेंगे। सफल छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने अपने बच्चों की सफलता का श्रेय समस्त विद्यालय परिवार को देते हुए विद्यालय प्रशासन की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
Nainital, Nainital | Jul 19, 2026