चैनपुर: रांची से घर लौटते समय अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल, गुमला रेफर
जानकारी देते हुए शाम सात बजे बताया गया कि चैनपुर थाना क्षेत्र के गुलाबगंज मोड़ के समीप बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार रातुगम्हरिया निवासी लिबिन एक्का, पिता लाजरूस एक्का, उम्र सैंतीस वर्ष, रांची से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गुलाबगंज मोड़ के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट