पटेढ़ी बेलसर: दहेज हत्या मामले में फरार चल रहे एक आरोपी गिरफ्तार, 1 वर्षों से पुलिस को दे रहा था चकमा
करनेजी से दहेज़ हत्या मामले में एक वर्षों से फरार चल रहे एक आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया है.थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे थे. हालांकि इस बार वे पुलिस को चकमा देने में कामयाब नहीं हो पाए और पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर लिया. करनेजी निवासी धर्मेंद्र पासवान उर्फ कल्लू को बुधवार जेल भेजा गया.