पटेढ़ी बेलसर: जन सुराज कार्यालय का बेलसर में हुआ उद्घाटन ।
जन सुराज कार्यालय का उद्घाटन सोमवार को किया गया। उद्घाटन जिलाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने किया। जिला प्रवक्ता डॉ विनय पासवान ने कहा कि जन सुराज कोई पार्टी नहीं है, एक विचारधारा है। जिससे प्रशान्त किशोर पदयात्रा के माध्यम से जन भावना को जागरूक करते हुए समाज में संदेश देना चाहते हैं कि आप जो भी जनप्रतिनिधि का चुनाव करें, वह एक स्वच्छ व ईमानदार व्यक्ति हो।