पटेढ़ी बेलसर: उत्पाद विभाग की छापेमारी में सलेमपुर के दियरा में दो शराब भट्टी ध्वस्त ।
पटना उत्पाद विभाग ने मंगलवार की रात्रि में गंडक नदी दियरा मे छापेमारी किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो शराब भट्टी को ध्वस्त कर दिया है। इसके साथ हीं पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बनाने का राॅ मेटेरियल को भी मौके पर नष्ट कर दिया । अंधेरे के फायदा उठाकर कारोबारी भागने में सफल रहा । उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।