शनिवार को पवारखेड़ा कृषि अनुसंधान केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा आयोजित समृद्ध किसान, सशक्त प्रदेश कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत प्राकृतिक खेती कार्यशाला में का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रीय विधायक डॉ सीताशरण शर्मा शामिल हुए। इस दौरान कार्यशाला में विधायक ने प्राकृतिक खेती के महत्वव पर चर्चा की।