बदायूं: एक बुजुर्ग महिला को एक युवक ने छह गोली मारने की धमकी दी, युवक सोशल मीडिया पर तलवार और अवैध तमंचे का प्रदर्शन कर रहा है
Budaun, Budaun | Apr 6, 2026 बदायूं के थाना सहसवान क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर खैरू गांव की रहने वाली शाहजहां पत्नी उस्मान खां ने SSP को एक शिकायती पत्र दिया है। जिसमें उसने लिखा है कि एक युवक उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है और कह रहा है उसके वह 6 गोली मारकर मौत के घाट उतार देगा। उनके पास रिकॉर्डिंग भी है। युवक अवैध तमंचा व तलवार के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर प्रदर्शन भी कर रहा है।