बिक्रमगंज: बिक्रमगंज में प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण, जीवामृत बनाने की जानकारी दी गई
बिक्रमगंज में किसानों की खेती की लागत कम करने और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), बिक्रमगंज में प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आत्मा, रोहतास के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में एटीएम और बीटीएम को प्राकृतिक खेती की वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी दी गई।