गोरखपुर: नौका विहार पर हुड़दंग मचाने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई, 8 बुलेट के चालान और 3 सीज किए गए
नौका विहार पर हुड़दंग मचाने और नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया।शुक्रवार की देर रात उधर से गुजरने वाली गाड़ियों पर नजर रखकर तगड़ी चेकिंग ड्राइव चलाई।इस दौरान सड़कों पर आवाज निकालने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर और बिना नंबर प्लेट के घूम रहे वाहनों पर कार्रवाई हुई।और 8 बुलेट का चालान किया गया और 3 को सीज किया गया।