मुज़फ्फरनगर: तांत्रिक क्रिया का झांसा देकर जेवर उड़ाने वाले शातिर पुलिस के हत्थे चढ़े, महिला समेत 3 गिरफ्तार
थाना खालापार क्षेत्र में पुलिस ने झाड़फूंक और तांत्रिक क्रिया के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में एक महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। ये शातिर पहले विजिटिंग कार्ड बांटकर लोगों को झांसे में लेते थे, फिर घर पहुंचकर आभूषण पोटली में रखवाकर बदल देते और फरार हो जाते थे। पुलिस ने आरोपियों से कंगन, मोबाइल, बैग और कार बरामद की।