मेदिनीनगर शहर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार एवं टीओपी-3 प्रभारी मंटू कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सुदना और छोटकी बैरिया इलाके में छापेमारी की। इस दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।