शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने न्यू सैटेलाइट बस अड्डे समेत कई करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण
शाहजहांपुर। जनपद को विकास की नई सौगात देते हुए उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें बस स्टैंड सौंदर्यीकरण, न्यू सैटेलाइट बस अड्डा, वर्कशॉप और डम्पिंग यार्ड शामिल हैं। सैटेलाइट बस स्टैंड शुरू होने से अन्य जनपदों और गैर राज्यीय क्षेत्रों की यात्रा अधिक सुगम होगी।