विदिशा नगर: फर्जी नंबर प्लेट से 21 लाख की सरसों चोरी, पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा
विदिशा जिले की सिरोंज पुलिस ने सरसों चोरी के बड़े मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर करीब 297 क्विंटल सरसों चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने 122 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर महज 48 घंटे में आरोपियों तक पहुंच बनाई। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 338 बोरी सरसों और घटना में इस्तेमाल ट्रक जब्त।